HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday, 6 November 2018

जो कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपना नेता तय नहीं कर पाई, वो प्रदेश क्या चलाएगी: शिवराज सिंह

जो कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपना नेता तय नहीं कर पाई, वो प्रदेश क्या चलाएगी: शिवराज सिंह

संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
     शहडोल-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कौन बनेगा करोड़पति जैसा यक्ष प्रश्न बन गया है। पूरी कांग्रेस कंफ्यूज है और अपना नेता ही तय नहीं कर पा रही है। भाजपा का सेनापति तय है, जबकि कांग्रेस में कंफ्यूजन इतना है कि यह प्रदेश में नेता तय नहीं कर पा रहे हैं। 
        कांग्रेसियों से पूछो कि तुम्हारा नेता कौन है पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी, तो अलग-अलग नेताओं के नाम बताते हैं। कहीं लिखा मिलता है कमलनाथ सरकार, कहीं सिंधिया सरकार, कहीं अजय सरकार तो कहीं भूरिया सरकार। उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा कि जो नेता इतने कन्फ्यूजन में हैं, उनकी पार्टी कभी प्रदेश चला सकती है क्या ? 
     कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस को रात-रात भर नींद नहीं आती और कांग्रेस वाले रात-रात भर जागते हैं। कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नही है। कांग्रेस विकास विरोधी है हम विकास करते हैं तो उनको दर्द होता है। पिछले 15 सालों से सत्ता से बाहर कांग्रेस नेता सत्ता के लिए छटपटा रहें हैं।

No comments:

Post a Comment