कांग्रेस की पांचवीं सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम, भाजपा के बागी सरताज सिंह को होशंगाबाद से टिकट
5 सूची में 227 उम्मीदवारों की घोषणा की गई
सरताज सिंह ने कहा- आज मेरा कांग्रेस में पहला दिन
मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री सरताज को बढ़ती उम्र का हवाला देकर पद से हटा दिया गया था
1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे सरताज
संजय शर्मा
हैलो धार
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पांचवीं सूची में 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा से नाराज चल रहे सरताज सिंह को होशंगाबाद से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जबकि 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची में 27 नए नाम थे, जबकि पहले से घोषित दो प्रत्याशियों को बदला गया था। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह को वारासिवनी से टिकट दिया गया है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।
मैदान में लड़ूंगा- सरताज
भाजपा से टिकट ना मिलने पर सरताज भावुक हो गए थे। इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उन्होंने कहा- आज कांग्रेस में मेरा पहला दिन है। मैं घर में बैठकर घुट-घुटकर मरने वालों में से नहीं हूं। लड़ूंगा तो मैदान में, मरूंगा तो मैदान-ए-जंग में।
उम्र का हवाला देकर मंत्री पद से हटाया था
सरताज सिंह मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे, लेकिन बढ़ती उम्र का हवाला देकर उन्हें पद से हटा दिया गया था। सरताज होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से 1989 से 1996 तक लगातार तीन चुनाव जीते। 1998 में अर्जुन सिंह को हराया था। 2004 में फिर लोकसभा के लिए चुने गए। वे अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उन्होंने 2008 के विधानसभा चुनाव में सिवनी मालवा से हजारी लाल रघुवंशी को हराया। 2013 में फिर इसी सीट से चुनाव जीता और मंत्री बने।
1 श्योपुर बाबू जिंदल
2 रहली कमलेश साहू
3 मलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधी
4 पथरिया गौरव पटेल
5 पन्ना शिवजीत सिंह
6 देवसर बांसमणि वर्मा
7 मुरवारा मिथलेश जैन
8 जबलपुर उत्तर विनय कुमार सक्सेना
9 होशंगाबाद सरताज सिंह
10 पिपरिया हरीश
11 गोविंदपुरा गिरीश शर्मा
12 हुजूर नरेश ज्ञानचंदानी
13 खेतगांव ओम पटेल
14 गरौठ सुभाष सुजातिया
15 मनासा उमराव सिंह गुर्जर
16 नीमच सत्यनारायण पाटीदार
No comments:
Post a Comment