HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 21 October 2018

धार जिले में किया गया समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान का शुभारंभ

धार जिले में किया गया समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान का शुभारंभ

संजय शर्मा 
हैलो धार 
       धार -  समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ आज धार जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष डॉ.शरद विजयवर्गीय आयोजन के बारे में जानकारी दी और मेरा सुझाव मेरा चुनाव पेटी सुझाव आमंत्रित किए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडी अध्यक्ष प्रभु राठौड़, भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया विशेष रूप से उपस्थित थे। 
        विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20-20 सुझाव पेटियां प्रमुख स्थानों पर रखीं जाएंगी। भारतीय जनतापार्टी द्वारा लोगों को सुझाव पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिन पर आमजन द्वारा अपने सुझाव लिखकर पेटियों में डालना होगा। यह आयोजन जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 नवम्बर तक चलेगा।
’एलईडी रथ से भी लिए जाएंगे सुझाव
       समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के तहत जिले में एलईडी रथों का भी आगमन होगा। ये रथ एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिॉनिक बूथ और ऑपरेट से लैस होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यह रथ चार दिन का समय देंगे। इन रथों में स्थापित इलेक्ट्रिॉनिक बूथ में बटन दबाकर अपना सुझाव रिकार्ड किया जा सकेगा। यह रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 से 8 स्थानों पर दो-दो घंटे खड़े रहेंगे। सुझाव पेटियों और इलेक्ट्रिॉनिक रथ पर जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं से प्राथमिकता के तौर पर उनके सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर महामंत्री राजेश हारोड़, उपाध्यक्ष विनीता जोशी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती कुसुम सोलंकी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीमा राठौर, अनीता बोरासी, सोनू ठाकुर, प्रज्ञा ठाकुर, अल्पना जोशी, संजय शर्मा, विपिन राठौर, रवि मेहता, बालकृष्ण चावड़ा, अनु पहलवान, लक्ष्मण पटेल, दिलीप पचडवाल, उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment