HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 21 October 2018

भागवताचार्य पंडित सोनु शर्मा द्वारा ब्रह्मकुंडी में सात दिवसीय कथा का रसपान प्रारंभ

भागवताचार्य पंडित सोनु शर्मा द्वारा ब्रह्मकुंडी में सात दिवसीय कथा का रसपान प्रारंभ 

 हैलो धार 
दिनांक 21  अक्टूबर
      धार- इंदौर नाक स्थित ब्रह्मकुंडी में सात दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ कथा का अमृत रसपान भागवताचार्य पंडित सोनु शर्मा द्वारा किया जा रहा है।  श्री हरि सत्संग समिति सदस्य शांतिलाल शर्मा ने बताया की पंडित सोनु शर्मा द्वारा कथा दिनांक 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक कथा अमृत रसपान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है।कथा के दूसरे दिन पंडित सोनु जी शर्मा ने राजा उत्तानपाद,माह तपस्वी ध्रुव राजा का कथा प्रसंगों को विस्तृत वर्णन कर सभी धर्म प्रेमी जनता को बताया अगर आप को तपस्वी बनाना है तो भगवान ध्रुव जैसे बनो जिन्होंने अपनी अल्प आयु मात्र पांच वर्ष में प्रभु के दर्शन प्राप्त कर लिए थे।भागवताचार्य द्वारा कथा प्रसंगों के बीच बीच में सुमधुर भजनों से धर्म प्रेमी जनता का आनंद का वातावरण बना दिया।
       द्वितीय दिवस आरती में विशेष रूप से विकास शर्मा खरसोड़ा, पत्रकार संजय शर्मा,राधेश्याम शर्मा,कालूराम मुछाल, दशरथ मुछाल सहित अनेक माता बहनें उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment