HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 2 October 2018

भाजपा का ध्येय सतत् विकास -- विधायक श्रीमती वर्मा

भाजपा का ध्येय सतत् विकास -- विधायक श्रीमती वर्मा

सीसी रोड़ का भूमिपूजन संपन्न

संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
     धार - धार नगर के वार्ड क्रमांक 12 जानकीनगर स्थित सीसी रोड़ का भूमिपूजन कार्यक्रम विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प ध्येय सतत् विकास है आज सड़क बिजली पानी के साथ साथ   अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक के कल्याण की व्यवस्था हमारी केन्द्र और राज्य सरकारों ने की है आपने सभी वर्गों के हित कल्याण को बताते हुए लाभ उठाने का आव्हान किया साथ ही धार विधानसभा के जनहित विकासशील कार्यों के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य की उपलब्धि बताते हुए संबोधित किया, साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया व पूर्व पार्षद भाजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव ने कहा विकास एक सतत् प्रक्रिया है भाजपा का यह विकास रथ को तीव्र और गतिमान बनाए रखने का आव्हान किया, अतिथि स्वागत भाषण क्षेत्रीय पार्षद विपिन राठौर ने देकर क्षेत्र की जनता से कहा आपके स्नेह और आशीर्वाद सदा मिलता रहे स इस अवसर पर भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा, भाजपा महामंत्री मुन्नालाल राठौर, राजेश हरोड़, डॉ. अरविंद चैधरी, डॉ. प्रभाकर जाधव, डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डॉ. लोकेश शिवरान, नारायण जोशी, संजय शर्मा, पार्षद आकाश सोनी, राजेश सिसौदिया, अनिता अग्रवाल, श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष देवेन्द्र रॉवल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीमा राठौर, बालकृष्ण चावड़ा, कैलाश पिपलोदिया, भय्युराम,  भरतलाल पंवार, योगेश देवड़ा, मोहन तोरनिया, सुरेन्द्र मीणा, राजेन्द्र राठौर, मेजर राजाराम परमार, मोनु रघुवंशी, नारायण राठौर, विशाल राठौर, अमित ठाकुर, पिन्टू तोमर, सूरज जैन, संदीप कड़ेकर, सुभाष देवड़ा, लोकेन्द्र चैहान, कोकु राठौर, श्याम पंवार, शैलेन्द्रसिंह ठाकुर, जावेद पठान,  विनोद प्रजापत, गोलु प्रजापत, अनोखीलाल राठौर, विजय प्रजापत, सागर आर्य, रितिक जैन, भय्यु यादव, रिंकू ठाकुर, धीरेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्रसिंह ठाकुर व आभार रतन जाट ने माना ।

No comments:

Post a Comment