HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 23 October 2018

मध्यप्रदेश में मनायेंगे कमल दीपावली - प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह

मध्यप्रदेश में मनायेंगे कमल दीपावली - प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को दी विशेष संपर्क अभियान और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी
भाजपा का तीन दिवसीय विशेष संपर्क अभियान 29 अक्टूबर से
 संजय शर्मा 
हैलो धार 
                भोपाल-  भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश 29 अक्टूबर से तीन दिवसीय विशेष संपर्क अभियान प्रारंभ करेगी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाखों लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता हितग्राहियों को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का एक पत्र भी सौंपेंगे, जिसमें कमल दीपावली मनाने का अनुरोध होगा। यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान साझा की।  सिंह ने पार्टी के विशेष संपर्क अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया को दी।
                 राकेश सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिसके सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोई न कोई योजना न बनायी हो। हर वर्ग के लिए सरकार ने कल्याणकारी कार्यो की एक लंबी श्रृंखला खड़ी की है। भारतीय जनता पार्टी विशेष अभियान के माध्यम से हितग्राहियों से संपर्क कर समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए आशीर्वाद लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में चलने वाले विशेष संपर्क अभियान की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। घर घर संपर्क की योजनाएं बनायी जा रही है। संभाग जिले एवं मंडल स्तर की बैठकें भी आयोजित होंगी।
29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा विशेष संपर्क अभियान
                29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले विशेष संपर्क अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हितग्राहियों से घर घर संपर्क करेंगे और प्रत्येक हितग्राही से मोबाइल नंबर 7304473044 पर मिस कॉल कराया जायेगा। इस संपर्क का फोटो भी इसी वाट्सअप नंबर पर शेयर किया जायेगा।  सिंह ने बताया कि संपर्क के दौरान कार्यकर्ता हितग्राहियों को मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष के नाते मेरा पत्र भी सौंपेंगे। पत्र में प्रदेश की जनता से कमल दीपावली मनाने का विशेष आग्रह किया जायेगा। हमारी कोशिश रहेगी कि विशेष संपर्क अभियान से कोई भी परिवार न छूटे और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो।
बाइक रैली और युवा टाउनहॉल आयोजित करेगा युवा मोर्चा
                प्रदेश अध्यक्ष  सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी का प्रत्येक मोर्चा, प्रकोष्ठ और इकाई आयोजनों की श्रृंखला के साथ सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा 13 एवं 14 नवंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैलियां निकालकर संपर्क करेगा। 28 अक्टूबर को 230 विधानसभाओं में युवा मोर्चा का युवा टाउन हॉल कार्यक्रम होगा। भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभागीय मुख्यालय पर एवं अन्य विधानसभाओं में एकत्रित नवमतदाताओं से संवाद करेंगे।
घरों पर लहराएगा पार्टी का ध्वज, घर-घर मनेगी कमल दीपावली

                श्री सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहरायेंगे। पूरे चुनाव के दौरान पार्टी ध्वज लहराते रहेंगे। 21 नवंबर को प्रदेश भर में कमल दीपावली के आयोजन की विस्तृत तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कमल दीपावली के आयोजन के लिए बूथ टोलियां बनायी गयी हैं। घर-घर कमल दीपक प्रज्जवलित होंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 28 नवंबर को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रातः 10.30 बजे अनिवार्य रूप से स्वयं मतदान कर समर्थक परिवारों से अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह करेंगे।

No comments:

Post a Comment