मां एकविरा के दरबार में चढ़ाई 551 फिट की चुनर फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा निकाली गई चुनरी कलश
धर्मेंद्र अग्निहोत्री
हैलो धार
बदनावर- नवरात्रि के पावन पर्व पर फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा विशाल चुनरी कलश यात्रा का आयोजन किया गया आयोजन मे बडी संख्या मे महिला पुरुष व बालिकाओ ने भाग लिया
सर्वप्रथम बैजनाथ महादेव मंदिर पर भूत भावन भगवान भोलेनाथ की पूजन कर यात्रा की शुरुआत की गई यात्रा में आगे आगे माता जी के नव रूपों की प्रतिमाएं चल रही थी डीजे की धुन पर गरबा मंडल द्वारा सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही थी नासिक के ढोल पर सभी भक्त एवं मातृशक्ति नाचते गाते वह गरबा खेलते आनंद ले रहे थे बीच में बड़ी संख्या मे मातृशक्ति 551 फिट लंबी लाल कलर की चुनरी लेकर माता का जयकारा लगाते हुवे चल रही थी पीछे रथ मे आदय शक्ती मा जगदम्बे कौ बिराजित कर नगर भ्रमण करवाया गया पुरे नगर मे कलश यात्रा को लेकर उत्साह उमंग का माहोल देखा गया यात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टैंडए जवाहर मार्ग एमोदी चौराहा एदुर्गा चौक होते हुए एकविरा माता मंदिर पहुंचती हैं जहां पर यात्रा संयोजक कैलाश गुप्ता एकविरा माताजी का पूजन कर माता को चुनरी चढ़ाते हैं चुनरी चढ़ाने के बाद में मां की आरती व 56 भोग लगा कर माता की आराधना की गयी आरती के बाद सभी धर्म प्रेमी जनता को साबुदाने की खिचड़ी प्रसाद के रुप मे वितरीत किया गयी
’यात्रा का नगर में जगह.जगह हुआ भव्य स्वागत’
चुनरी कलश यात्रा का नगर के विभिन्न मंडलों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया बस स्टैंड पर आम आदमी पार्टी आनंदेश्वर महादेव एशिवसेना पिपलेश्वर महादेव मंदिर श्याम भक्त मंडल दुर्गा चौक मित्र मंडल महाकाल मंडल भेरू जी मित्र मंडल जवाहर मार्ग गणेश युवा शक्ति ग्रुप सभा मंच साईं ग्रुप प्रजापत समाज शीतला माता गणेश युवा ग्रुप गौमाता परिवार गणेश व्यायामशाला आदि कई संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा में हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव कमल सिंह पटेलअभिषेक टल्ला मोदी कुंदा बापू सुरेश पटेल शंकर राव यात्रा सहसंयोजक अश्विनी पाटीदार दीपक श्रीवास्तव राजेश भाटी दिनेश पाटीदार नितिन गिरी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे
No comments:
Post a Comment