HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 30 October 2018

भाजपा विधायक पिछले चुनाव में 44 हज़ार मतों से जितने वाले संजय शर्मा ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 भाजपा विधायक पिछले चुनाव में 44 हज़ार मतों से जितने वाले संजय शर्मा ने ली कांग्रेस की सदस्यता

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार 
      इंदौर.- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को चुनाव के ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका देते हुए नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने राहुल गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा किरार समाज के अध्यक्ष और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहे गुलाब सिंह किरार और भांडेर के पूर्व विधायक कमलापत आर्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 
 टिकट कटने के डर से बदला पाला

      संजय शर्मा कांग्रेस से ही भाजपा में शामिल हुए थे और तेंदूखेड़ा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार शर्मा को इस बार टिकट मिले इसे लेकर संशय बना हुआ था। शर्मा को लग रहा था कि इस बाद भाजपा उनके स्थान पर किसी और को तेंदूखेड़ा से टिकट दे सकती है। इसीलिए उन्होंने घर वापसी का मन बना लिया था।
       बताया जा रहा है कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी चर्चा की और उन्होंने ही शर्मा की मंगलवार को राहुल गांधी के समक्ष घर वापसी कराई है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शर्मा ने मुख्यमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में घुटन महसूस कर रहा था। सीएम ने सिर्फ मेरे क्षेत्र में घोषणाएं कीं, लेकिन काम कुछ नहीं किया। 
 भाजपा नेता गुलाब सिंह भी कांग्रेस में शामिल
      शर्मा के अलावा भाजपा किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. गुलाब सिंह किरार ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कहा जा रहा है कि सिंह कांग्रेस में पूर्व विधायक तुलसी सिलावट ने प्रयासों से आए हैं। हालांकि सिंह का नाम व्यापमं घोटाले से जुड़ा हुआ है और सीबीआई जांच कर रही है। सिंह भाजपा सरकार में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा भाजपा से पूर्व विधायकतेंदूखेड़ा सीट की स्थिति : नरसिंहपुर जिले की तेंदुखेड़ा सीट के तहत 1,56,196 मतदाता हैं। 2013 के चुनावों में भाजपा को 64.11 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस को 29.21 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया था। कांग्रेस के सुरेंद्र धीमोले दूसरे स्थान पर रहे थे। 
 विधानसभा चुनाव-2013
भाजपा- संजय शर्मा- 81938 (64.11%)
सुरेंद्र धीमोले- 37336 (29.21%) कमलापत आर्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment