HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 18 October 2018

भाजपा में प्रत्याशी रायशुमारी एक सीट पर 14 तक दावेदार, पूर्व सीएम गौर की सीट पर विवाद, समर्थकों के गुट भिड़े

एक सीट पर 14 तक दावेदार, पूर्व सीएम गौर की सीट पर विवाद, समर्थकों के गुट भिड़े

टिकट की मशक्कत रायशुमारी का आज आखिरी दिन
56 जिलों में भेजे हैं 112 नेता, संघ नेता ने उठाए सवाल 
    संजय शर्मा 
    हैलो धार 
      भोपाल-  भाजपा में प्रत्याशी चयन के लिए शुरू हुई रायशुमारी में दावेदारों के बीच खींचतान सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री व दस बार के विधायक बाबूलाल गौर की गोविंदपुरा (भोपाल) सीट पर दावेदारी को लेकर अलग-अलग गुट के समर्थक उलझ गए। गौर समर्थक बारेलाल अहिरवार और महापौर आलोक शर्मा के समर्थक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष व्यास के बीच आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग हुआ। कुछ देर के विवाद के बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच सभी सीटों के नाम लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल रवाना हो गए। 
        रायशुमारी के लिए गए नेताओं को भोपाल समेत मप्र की कई सीटों पर सीधी अनबन भी देखने को मिली। ग्वालियर में सांसद अनूप मिश्रा और स्थानीय कद्दावर नेता सतीश सिकरवार के बीच जमकर दावेदारी दिखाई दी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हर सीट पर सिंगल नाम से लेकर 14 तक दावेदारों के नाम सामने आए हैं। गुरुवार को रायशुमारी का अंतिम दिन है। इसके बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत और प्रदेश कार्यालय मंत्री इन नामों को सूची बद्ध करके प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत को सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश नेतृत्व प्रत्याशी चयन की कवायद तेज करेगा। बुरहानपुर में रायशुमारी के बीच मुख्यमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश कपूर पहुंचे और भड़कते हुए उन्होंने कहा- रायशुमारी में वरिष्ठों को पूछा ही नहीं जा रहा। ये सुनते ही पूर्व विधायक रामदास शिवहरे उनके पास पहुंचे और उन्हें चुप कराया। वहीं गौर ने दावेदारों की सूची में अपनी बहू कृष्णा गौर का नाम सबसे ऊपर रखा है। 
 रायशुमारी का मतलब नहीं : सिंह 
     इधर रायशुमारी को लेकर आरएसएस के विभाग कार्यवाह रहे वरिष्ठ जन कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष विभीषण सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसका कोई महत्व नहीं। विधायकों ने ही तो पदाधिकारी बनवाए हैं। वे उनके खिलाफ कैसे जाएंगे। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती एंटी इंकम्बेंसी है। ऐसी रायशुमारी से कोई हल नहीं निकलेगा। 
 वो बड़ी सीटें, जहां सबसे ज्यादा नाम 
      भोपाल- दक्षिण-पश्चिम : उमाशंकर गुप्ता, विजेश लुनावत, अनिल अग्रवाल, रामदयाल प्रजापति नरेला : विश्वास सारंग, रमेश शर्मा, चेतन सिंह हुजूर : रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, जितेंद्र डागा, वीडी शर्मा, आलोक शर्मा, उत्तर : पंकज चौकसे, मनोज राठौर, ललित जैन, कृष्ण मोहन सोनी, गोविंदपुरा : बाबूलाल गौर, कृष्णा गौर, आलोक शर्मा, तपन भौमिक, मनोरंजन मिश्रा, मध्य : सुरेंद्रनाथ सिंह, ध्रुवनारायण सिंह, राहुल कोठारी, आलोक संजर, डॉ. हितेश वाजपेयी, शौकत मोहम्मद खान बैरसिया : विष्णु खत्री, ब्रह्मानंद रत्नाकर, भुजबल अहिरवार, किशन सूर्यवंशी। 
 इंदौर- विधानसभा-1 : सुदर्शन गुप्ता, गोलू शुक्ला, निरंजन चौहान विधानसभा-2 रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा-3 : उषा ठाकुर, गोपीकृष्ण नेमा, कैलाश विजयवर्गीय और गोविंद मालू  विधानसभा-4 : मालिनी गौड़, एकलव्य सिंह गौड़, शंकर लालवानी, विजय मालानी विधानसभा-5 : महेंद्र हार्डिया, अजयसिंह नरूका, नानूराम कुमावत, चंदू शिंदे राऊ- मधु वर्मा, जीतू जिराती, रवि रावलिया, मोहित वर्मा, कैलाश विजयवर्गीय महू- कैलाश विजयवर्गीय, राधेश्याम यादव, कविता पाटीदार, अशोक सोमानी, कंचनसिंह चौहान सांवेर- राजेश सोनकर, विजय कमल सोनकर, सावन सोनकर, सूरज कैरो देपालपुर- मनोज पटेल, उमानारायण पटेल, चिंटू वर्मा, उमरावसिंह।  
       धार - धार  विधानसभा-नीना विक्रम वर्मा ,अशोक जैन ,दिलीप पाटोदिया ,बदनावर  विधानसभा- भॅवर सिंह शेखावत ,डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी ,राजेश अग्रवाल ,मनोज सोमानी समेत 4 ,सरदारपुर  विधानसभा- संजय बघेल ,वेलसिंह भूरिया ,समेत 2 ,मनावर  विधानसभा- रंजना बघेल ,गोपाल कन्नौज ,धरमपुरी  विधानसभा- सावित्री ठाकुर ,कालूसिंह ठाकुर ,जगदीश मुवेल समेत 3 ,कुक्षी  विधानसभा- वीरेंद्र बघेल ,रंजना बघेल ,जयदीप पटेल ,समेत  1 ,गंधवानी  विधानसभा- सररदार मेड़ा ,लक्षण पटेल समेत 4 ,
         होशंगाबाद- होशंगाबाद - डॉ. सीता सरन शर्मा, विजयपाल सिंह, शिव चौबे, डॉ. अखिलेश खंडेलवाल, संदेश पुरोहित, माया नारोलिया, डॉ. राजेश शर्मा सिवनीमालवा - सरताज सिंह, भरतसिंह राजपूत, राव उदय प्रताप सिंह, संतोष पारिख, प्रेमशंकर वर्मा, कविता शंभुसिंह भाटी सोहागपुर- विजयपाल सिंह, राजोमालवीय, प्रांशु राणे, हरिशंकर जायसवाल पिपरिया - ठाकुरदास नागवंशी, हेमंत भन्नरवार, सविता राज। 
 बड़वानी राजपुर -चंद्रशेखर सानेर, देवीसिंह पटेल, माणक पटेल, कन्हैया पटेल, जगदीश मुजाल्दे बड़वानी - कैलाश वास्कले, शांतिलाल होलगांव, प्रेमासिंह पटेल, मकनसिंह पटेल, गजेंद्र पटेल, प्रो. सुमेरसिंह सोलंकी पानसेमल-दीवानसिंह पटेल, कन्हैया सिसौदिया सेंधवा - अंतरसिंह आर्य, डॉ. रैलास सेनानी।
     छतरपुर - छतरपुर - ललिता यादव, अर्चना गुड्‌डू सिंह बिजावर - पुष्पेंद्र नाथ पाठक, जीतेंद्र सिंह बुंदेला राजनगर - डॉ. घासीराम पटेल, रामकृष्ण कुसमरिया, विजय बहादुर सिंह बुंदेला चंदला - आरडी प्रजापति, अनित्या सिंह, दिलीप अहिरवार महाराजपुर - मानवेंद्र सिंह, अवनींद्र पटैरिया, महेश मातौल बड़ामलहरा - रेखा यादव, रामनाथ यादव। 
     टीकमगढ़ और निवाड़ी- टीकमगढ़ -केके श्रीवास्तव, राकेश गिरि, राजेंद्र तिवारी, अमित नुना, अजय यादव खरगापुर- राहुल सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह जतारा -पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, अनीता प्रभुदयाल, पर्वतलाल अहिरवार  पृथ्वीपुर - अनीता नायक, गनेशी नायक, भूपेंद्र अग्रवाल, अनिल पांडे, रोशनी यादव निवाड़ी : अनिल जैन, अवधेश प्रताप राठौर, अखिलेश अयाची। 
       दमोह दमोह - जयंत मलैया, किशोर अग्रवाल, विद्या सागर पांडे पथरिया - लखन पटेल, डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया, शिवचरण पटेल हटा - उमा देवी खटीक, आलोक अहिवार, सोनाबाई, संतोष अठ्या जबेरा - दशरथ सिंह लाेधी, चंद्रभान सिंह, राघवेंद्र सिंह ऋषि। 
        रतलाम -रतलाम शहर - चैतन्य कश्यप, हिम्मत कोठारी रतलाम ग्रामीण - मथुरालाल डामर, डॉ. पूनम सोलंकी जावरा - डॉ. राजेंद्र पांडेय समेत छह नाम सैलाना- संगीता चारेल के अलावा तीन नाम आलोट- जितेंद्र गेहलोत, अशोक सांखला।
       नीमच - नीमच - दिलीप परिहार व 7 दावेदार जावद - अोमप्रकाश सखलेचा, पूरण अहीर मनासा- कैलाश चावला व 7 नाम।
       मंदसौर - मंदसौर - यशपालसिंह सिसौदिया, बंशीलाल गुर्जर सुवासरा - प्रियंका गोस्वामी, यशपाल सिसौदिया व तीन अन्य गरोठ - देवीलाल धाकड़, चंदरसिंह। 
        ग्वालियर - ग्वालियर : जयभान सिंह पवैया, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर व चार अन्य। ग्वालियर पूर्व : माया सिंह, जयसिंह कुशवाह, महापौर विवेक शेजवलकर व 4 अन्य। ग्वालियर दक्षिण : नारायण सिंह कुशवाह, अभय चौधरी, विवेक शेजवलकर व 4 अन्य। 
 ग्वालियर ग्रामीण : भारत सिंह कुशवाह, महेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र गुर्जर, सुरेंद्र राणा डबरा : कप्तान सिंह सहसारी, आरती मौर्य, हरीश मेवाफरोश व 5 अन्य भितरवार : कौशल शर्मा, अशोक पटसारिया व 6 अन्य। 
          सागर - सागर - शैलेंद्र जैन, कपिल मलैया, अभय दरे, अनिल तिवारी, मुकेश ढाना।
नरयावली - प्रदीप लारिया, नारायण कबीरपंथी। 
 सुरखी - पारूल साहू, राजेंद्र सिंह मोकलपुर, राजकुमार धनौरा देवरी - आरती राजा दुबे, भानु राणा, रतनसिंह सिलारपुर, लता वानखेड़े बंडा - हरवंश सिंह, जाहर सिंह, अर्जुन राणा खुरई - भूपेंद्र सिंह रहली -गोपाल भार्गव बीना - महेश राय, विनोद पंथी, धरमू राय। 
    जबलपुर- उत्तर-मध्य - शरद जैन, धीरज पटैरिया, प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, डाॅ. जितेन्द्र जामदार व 6 अन्य। पूर्व - अंचल सोनकर, सुमित्रा वाल्मीक, शिवराम बेन व 4 अन्य। पश्चिम - प्रभात साहू, अजय विश्नोई, डाॅ. जितेन्द्र जामदार व 3 अन्य। केंट - अशोक रोहाणी, राजेश मिश्रा, सुमित्रा वाल्मीक व दो अन्य। पनागर - इंदू तिवारी, नरेंद्र त्रिपाठी।
      गुना- गुना - पन्नालाल शाक्य, गोपालाल जाटव, राजेश मालवीय बमोरी - केएल अग्रवाल, ओएन शर्मा, हेमंत किरार, महेंद्र किरार राघौगढ़ - राजेंद्र सलूजा, श्याम ओझा, भूपेंद्र सिंह चाचौड़ा - ममता मीणा, अर्चना चौहान, प्रदीप नाटाणी।
      अशोक नगर - अशोक नगर - गोपालाल जाटव, लड्डू रामकोरी, हरीबाबू राय, शीला जाटव चंदेरी - राजकुमार सिंह यादव, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भानू रघुवंशी मुंगावल - बाईसाहब यादव, जगन्नाथ सिंह यादव, केपी यादव।
    बालाघाट - बालाघाट - गौरीशंकर बिसेन।
 वारासिवनी - डॉ. योगेंद्र निर्मल, गौरव पारधी, संयज मसानी कटंगी - केडी देशमुख, बोध सिंह भगत परसवाड़ा - रामकिशोर कांवरे, शिव जायसवाल, रामसेवक बैहर - भगत नेताम, अनुपमा नेताम व सुधीर कुसरे।
         उज्जैन- उत्तर : पारस जैन, सोनू गेेहलोत, जगदीश अग्रवाल व 6 अन्य। दक्षिण : मोहन यादव, इकबाल सिंह गांधी, प्रदीप पांडे समेत 9 अन्य नाम। घट्टिया : रामसिंह सोलंकी, सतीश मालवीय, सुरेश गिरी समेत 7 अन्य।
महिदपुर : बहादुर सिंह चौहान, भगवत सिंह राजपूत व 6 अन्य। 

No comments:

Post a Comment