मुख्यमंत्री पर किए गए कायराना हमले के विरोध में धार भाजपा ने अभिव्यक्ति स्थल पर दिया धरना और ज्ञापन
संजय शर्मा
संपादक हैलो धार
धार - 2 सितंबर की रात्रि चुरहट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किए गए कायराना हमले के विरोध में आज 4 सितम्बर को अभिव्यक्ति स्थल त्रिमूर्ति चौराहा धार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राज बर्फा के नेतृत्व में धरना दिया व इसी के साथ माननीय राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन देकर पथराव करने वाले कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री उमेश गुप्ता ने किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा , सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ,जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बर्फा , दिलीप पटोंदिया , मनोज सोमानी ,करण सिंह पंवार ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट,अनिल जैन, नरेश राजपुरोहित , सरदार मेढा,आशीष गोयल,नवीन बानिया, मुन्ना लाल राठौर आदि ने संबोधित करते हुए घटना की काली शब्दों में निंदा की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी पर हमला तात्कालिक नहीं योजनाबद्ध था
चुरहट में कांग्रेसियों की कायराना हरकत का करारा जवाब जनता देगी।हमलावर कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समर्थक हैं।मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से कांग्रेस कुंठित और बेचैन हो गई है, उसे समझ में आ रहा है कि उसका सत्ता में आने का सपना अब कभी पूरा नहीं होगा।
मुख्यमंत्री पर हमला कांग्रेस की हार और हताश का प्रतीक है।कांग्रेस अपनी संभावित हार से बौखला गई है और हताशा में इस तरह के कृत्य करा रही है, जो लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस पिछले कई दिनों से प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करती रही है, लेकिन हमने संयम बरता क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता अनुशासित और संस्कारित हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को संयम और शांति के साथ काम करने तथा संवाद और संपर्क के माध्यम से विजय के लिए जनता का आशीर्वाद लेने को कहा है।
लोकतंत्र में ऐसी कायराना घटनाएं निंदनीय हैं और इसके लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री पर इस तरह के हमले का जवाब प्रदेश की जनता देगी। हम इस तरह की चुनौतियों से डरने वाले नहीं हैं और मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा जारी रहेगी और चैथी बार भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
धरना अवसर पर मेला तीर्थ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाचू बना, भाजपा के संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,पूर्व विधायक मुकाम सिंह निगवाल, डॉ शरद विजयवर्गीय, कन्हैया लाल यादव , दीपक शर्मा ,श्याम नायक,कालीचरण सोनवानिया,अजय फकीरा, प्रकाश सावंत, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा ,सुरेश माहेश्वरी, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती कुसुम सोलंकी, रीमा राठौर, जयराम गावर,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहे। धरने का संचालन पार्षद व नगर नगर भाजपा सचिव विपिन राठौर ने किया। आभार भाजपा नगर महामंत्री राजेश हारोड़ ने माना।
No comments:
Post a Comment