कांग्रेस ने बदनावर विधानसभा की मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्ति की घोषणा
विस क्षेत्र मे 9 मंडलम व 27 सेक्टर बनाए गए
धर्मेंद्र अग्निहोत्री
हैलो धार
बदनावर- प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया एवं राष्ट्रीय सचिव संजय कपुर की स्वीकृति से बदनावर विधानसभा क्षेत्र के मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्तियां की गई। संगठन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने व कांग्रेस के महत्वपुर्ण प्रोजेक्ट शक्ति व किसान मांग पत्र की जानकारी देने का कार्य किया जाएगा।
कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता मनोज सोलंकी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 9 मंडलम एवं 27 सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्तिया की गई है। जिसमे कानवन मंडलम अध्यक्ष ईश्वरसिंह धान्याखेडी, बखतगढ मंडलम अध्यक्ष भगवानसिंह पंवार बडा कठोडिया, नागदा मंडलम अध्यक्ष दिलीपकुमार नाहर, कोद मंडलम अध्यक्ष रविप्रतापसिंह राठौर, तिलगारा मंडलम अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, सादलपुर मंडलम अध्यक्ष दिपीपसिंह सिसोदिया, गरडावद मंडलम अध्यक्ष विक्रमसिंह मंडलोई व बिडवाल मंडलम अध्यक्ष विष्णु मरगला को बनाया गया है।
साथ ही मंडलमो के अंतर्गम आने वाले सेक्टरो के अध्यक्षो की भी नियुक्तियां की गई है। जिसमे कडौेद सेक्टर अध्यक्ष गोपालसिंह सोलंकी, कानवन सेक्टर अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, टकरावदा सेक्टर अध्यक्ष नागुसिंह देवडा, भाटबामंदा सेक्टर अध्यक्ष घनश्यामसिंह डोडिया, काछीबडोदा सेक्टर अध्यक्ष अनिल जाट, बखतगढ सेक्टर अध्यक्ष गोवर्धनसिंह जाधव, ढोलाना सेक्टर अध्यक्ष महिपालसिंह चांवडा, नागदा सेक्टर अध्यक्ष नारायण चैहान, खाचरोदा सेक्टर अध्यक्ष सुनील पटेल, पलवाडा सेक्टर अध्यक्ष रामेश्वर कामदार, कोद सेक्टर अध्यक्ष नरेन्द्र चटकिया, भेंसोला सेक्टर अध्यक्ष रमेश जैन, डेलची सेक्टर अध्यक्ष दातारसिंह पंवार, तिलगारा सेक्टर अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, दोत्रीया सेक्टर अध्यक्ष शिवनारायण जाट, छायन सेक्टर अध्यक्ष दिलीप जाट, बदनावर एक नंबर सेक्टर अध्यक्ष राम श्रीवास्तव, बदनावर दो नंबर सेक्टर अध्यक्ष शरीफ कुरैशी ,मुलथान सेक्टर अध्यक्ष अशोक राठौड, केसुर सेक्टर अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह पटेल, खेरोद सेक्टर अध्यक्ष रामेश्वर, सादलपुर सेक्टर अध्यक्ष राजेश बैरागी, गरडावद सेक्टर अध्यक्ष कैलाश पंवार, अनारद सेक्टर अध्यक्ष आलोक शर्मा, नवासा सेक्टर अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, बिडवाल सेक्टर अध्यक्ष सदाशिव बोरिया व इंद्रावल सेक्टर अध्यक्ष संजयसिंह राठौर को बनाया गया है। सोलंकी ने बताया कि जल्द ही प्रत्येक मंडलम एवं सेक्टरो की कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी।
No comments:
Post a Comment