HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday, 1 September 2018

भगवान बलराम जयंती पर किसान मोर्चा द्वारा किसानों का सम्मान किया

भगवान बलराम जयंती पर किसान मोर्चा द्वारा किसानों का सम्मान किया

धर्मेंद्र अग्निहोत्री 
हैलो धार न्यूज़ पोर्टल 
            बदनावर/कोद-भगवान बलराम जी की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा बदनावर विधानसभा ने क्षेत्र के किसान भाइयों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।    कार्यक्रम कोटेश्वर धाम पर आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री खेमराज पाटीदार,विशेष अतिथि के रूप मे मेला तिर्थ प्राधिकरण प्रदेश उपाध्यक्ष  महेंद्र सिंह चाचू बना(राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त),अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष  जगदीश जाट,अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष  ईश्वर पाटीदार (कटारा ) थे।
        सर्व प्रथम भगवान बलराम जी व अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया,स्वागत भाषण में मोर्चा अध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनायों के बारे विस्तृत बताया। विशेष अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले पंद्रह वर्षो में किसान हितैषी योजनाओं से किसान भाइयों को जो फ़ायदा हुआ वह 50 वर्षो में नही हुआ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में 42 लाख हेक्टयर भूमि सिंचित हो रही हैं आज बिजली की समस्या समाप्त हो गई है पिछले चार वर्षों से प्रदेश सरकार को कृषि कर्मण पुरस्कार मिल रहा है इस वर्ष भी अवॉर्ड मिलेगा।
         इस अवसर पर मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार ,मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवराम रघुवंशी, जिला कार्य समिति सदस्य गोवर्धन पाटीदार,रामदयाल यादव ,रणजीत कंडारीया,रामेश्वर ढोलना वाले,रामेश्वर दांगी,सुनील मोदी,गजेन्द्र डोडिया,आजाद पटेल,बहादुर सिंह तंवर,रतन पाटीदार,वर्दी चंद्र ,आदि मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।अंत मे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखा।संचालन शिवराम राघवंशी व आभार अमृत पाटीदार ने माना यह जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

No comments:

Post a Comment