लड़कियों के आत्म सम्मान के लिए 5 किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन
’बच्चो ने दौड़ में उत्साह से भाग लिया’
धर्मेंद्र अग्निहोत्री
हैलो धार
बदनावर - बच्चों में जागरूकता लाने व उनके आत्म सम्मान के लिए नगर में रविवार सुबह स्कूली बच्चों कि 5 किलोमीटर लंबी दौड़ का अभिनव आयोजन किया गया। बच्चो ने दौड़ में उत्साह से भाग लिया। यह दौड़ बड़ी चौपाटी से शुरू हुई और नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई एकवीरा देवी मंदिर पहुँची जहाँ समापन हुआ।
एसडीओपी जयंतसिंह राठौरएटी आई पवन सिंघल, नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक मोदी,सुजीत धोड़पकर,सुषमा पाठक,नवीन चौहान,भूपेंद्रसिंह जादौन,राजेश होती,राजेन्द्रसिंह जाट आदि ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए बच्चों को रवाना किया। दौड़ का आयोजन ई हंट इंग्लिश इंस्टीट्यूट व केएच डिफेंस एकेडमी द्वारा किया गया था।एकवीरा मंदिर में दौड़ का समापन हुआ। दौड़ में लड़केएलडकिया दोनो शामिल थे।
लड़को में प्रथम स्थान गोपाल प्रजापत, द्वितीय स्थान गौरव परिहार, तृतीय स्थान राज कटारिया, वही लड़कियों में प्रथम स्थान चंचल पाटीदार, द्वितीय स्थान स्नेहा सिसोदिया,तृतीय स्थान मेघा पोपण्डिया ने प्राप्त किया। मंच से बच्चो को प्रमाण पत्रए शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अतिथि तहसीलदार योगेंद्रसिंह मौर्य एएसडीओपी जयंतसिंह राठौरए टीआई पवन सिंघल, नेहा शर्मा ,रामचंद्र वर्मा,दिनेशसिंह सिसोदिया, कार्यक्रम का संचालन सुजीत धोड़पकर व राजेन्द्रसिंह जाट ने किया। कार्यक्रम में नगर के खेलप्रेमी,पत्रकार,उपस्थित थे।
अंत मे कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश टेलर ने सहयोग के लिए आभार जताया।
No comments:
Post a Comment