HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday, 11 September 2018

25 सितंबर को भोपाल में आयोजित महाकुंभ को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

25 सितंबर को भोपाल में आयोजित महाकुंभ को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार  
        धार- धार जिला भाजपा की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में धार जिला प्रभारी श्री बाबू सिंह रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता धार जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बरफा ने की। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा व श्याम नायक संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजीव यादव, युवा जिलाध्यक्ष सनी रिन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार मेढा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश तोमर,अजजा मोर्चा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिंह दरबार, पूर्णकालिक अजय कुशवाहा आदि मंचासीन थे। बैठक में जिला प्रभारी श्री रघुवंशी व जिलाध्यक्ष श्री बर्फा ने भोपाल में 25 सितंबर को आयोजित महाकुंभ को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। आयोजन की तैयारियों को लेकर 14 सितंबर को जिला के समय से 24 मंडलों में बैठक आयोजित कर सूचियों का एकत्रीकरण, वाहन का पंजीयन व नंबर के साथ ही आने व जाने में लगने वाली आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया। साथ ही 12 सितंबर से सभी विधानसभाओं में किए जाने वाले धन संग्रह पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में आजीवन सहयोग निधि को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बूथ स्तर पर किए जाने वाले करणी कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने किया तथा आभार जिला महामंत्री मुकाम सिंह रावत ने माना।बैठक में जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
24 मंडलों में एक साथ होगी बैठक, प्रभारी नियुक्त
       25 सितंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले  महाकुंभ को लेकर 14 सितंबर को जिले के  24 मंडल क्षेत्रों में  होने वाली बैठकों  को लेकर मंडल प्रभारी भी नियुक्ति किए गये है। भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री बर्फा द्वारा जिला प्रभारी की सहमति से धार नगर उमेश गुप्ता, धार ग्रामीण डॉ शरद विजयवर्गीय, पीथमपुर करण सिंह पवार, दिग्ठान प्रकाश धाकड़, तिरला कन्हैया यादव, धामनोद भारत महाजन हुआ श्रीमती अनीता शर्मा, धरमपुरी गोपाल सोलंकी,नालछा देवी सिंह गौड़ व जयराम गावर, मनावर नगर मनोज सोमानी, मनावर ग्रामीण विकास मेहरवाल, उमरबन मुकाम सिंह किराडे, कुक्षी नगर रामेश्वर पाटीदार, कुक्षी ग्रामीण महेंद्र सेप्टा, निसरपुर राजेश तोमर व जयदीप पटेल, डही नितिन पहाड़िया, गंधवानी विनोद शर्मा व शिव पाल आर्य, बाग राजेंद्र पटेल, सुरेश महेश्वरी, कछावदा, शैलेश यादव व रमेश जुनापानी, सरदारपुर महेंद्र सिंह चाचू बना व कमल यादव, राजगढ़ कन्हैया पटेल व संजय बघेल, बदनावर नगर मुकाम सिंह रावत व बदनावर ग्रामीण ईश्वर कटारा, कानवन श्याम नायक व नारायण पटेल एवं सादलपुर मंडल हेतु गिरधारी जायसवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया  

No comments:

Post a Comment