HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday, 23 August 2018

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा नेता संसद कार्यक्रम का आयोजन नागदा में किया गया

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा नेता संसद कार्यक्रम का आयोजन नागदा में किया गया

अनवर मंसुरी 
हैलो धार 
          नागदा- नेहरु युवा केन्द्र धार व हमारा प्रयास युवा मंडल के सहयोग से ग्राम नागदा में एक दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद आस-पड़ोस कार्यक्रम किया गया जिसमें अतिथि नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक श्रीमती तारा पारगी,पर्यावरण विद डॉ अमृत पाटीदार,हमारा प्रयास सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय शर्मा,स्कूल प्रभारी प्रचार्य श्री राम पाटिल थे।
         कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथि द्वारा दिप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया, मुख्य अतिथि श्रीमती तारा पारगी ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ युवा केन्द्र द्वारा चलाई जा रहे कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी, युवाओं को आगे जाकर हमे क्या करना है इस विषय पर भी प्रकाश डाला।
पर्यावरण विद डॉ अमृत पाटीदार ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, और हमारे जीवन मे जल क्यों आवश्यक है इस पर सभी  युवा को बताया एवं संकल्प भी दिलाया, स्कूल प्रचार्य श्री राम पाटिल ने विधानसभा, राज्यसभा, लोकसभा चुनाव कैसे होता हैं और हमारा वोट कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है , हमे वोट अवश्य करना चाहिए इस पर बताया।
        कार्यक्रम के अंत में युवा मंडल द्वारा पौधा रोपण किया गया,इस अवसर पर    पालक संघ अध्यक्ष महेंद्र जोशी,पूर्व संघ अध्यक्ष जगदीश परमार ,पूर्व राष्ट्रीय सेवा कर्मी योगेश मालवीय,सामाजिक संस्था से अमर सिंह पारा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन हरे सिंह राठौर ने व आभार संजय शर्मा ने माना।

No comments:

Post a Comment