HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 18 August 2018

शांति व सद्भाव से मनाए त्यौहार- धार कलेक्टर दीपक सिंह

शांति व सद्भाव से मनाए त्यौहार- धार कलेक्टर दीपक सिंह 

छबीना में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध, आयोजकों की बैठक कर अखाड़ों की संख्या व समय निर्धारित करने के निर्देश, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न 
 संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
        धार - शांति समिति की बैठक शनिवार को यहॉं पुलिस कन्ट्रोल रूम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में 22 अगस्त को ईद-उल जुहा तथा 3 सितम्बर 2018 श्री धारनाथ बाबा के छबीना एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार के संबंध में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विचार-विमर्ष किया गया।
ईदुज्जुहा पर्व की व्यवस्थाओं पर चर्चा 
          बैठक में 22 अगस्त 2018 को ईदुज्जुहा पर्व के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक लाट मस्जिद व उटावद दरवाजा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईदुज्जुहा के पर्व पर लाट़ मस्जिद व उटावद दरवाजा मस्जिद की ओर जाने वाली सड़कों पर साफ-सफाई तथा पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए गए। नमाज के दौरान ट्राफिक व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देशित किया गया। 
          बैठक में श्री धारेश्वर महादेव छबीना चल समारोह शान्तिपूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जाने की अपील की गई है। बैठक में जन्माष्टमी व श्री धारेष्वर महादेव का छबीना चल समारोह के संबंध में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
          बैठक में बताया गया कि 3 सितम्बर को श्री धारेश्वर महादेव छबीना चल समारोह सांयकाल 4 बजे से प्रारंभ होगा। छबीना का मार्ग छत्रीपाल चौराहा, आनन्द चौपाठी, धानमण्डी, बख्तावर मार्ग, मोहन टाकिज, भाजीबाजार, पट्ठा चौपाठी, नालछा दरवाजा, पौ-चौपाठी, राजवाडा, आनन्द चौपाठी, शनिगली से श्री धारेश्वर मंदिर तक रहेगा। इस चल समारोह का समापन रात्रि 12 बजे होगा।
            बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि छबीना चल समारोह में अखाडो की संख्या प्रदर्शन करने वालो को सूचीबद्ध किया जावे तथा अखाडो की समय सीमा तय की जावे। उन्होने कहा कि चल समारोह मे धुम्रपान नही होने, ड्रेस कोड एवं व्यवस्था के संबंध में अखाडा आयोजको से सिटी मजिस्ट्रेट नगर पुलिस अधीक्षक तथा नगर निरीक्षक कोतवाली द्वारा आयोजकगणो की बैठक 2 सितम्बर से पूर्व आयोजित कर ली जाऐ। छबिना में अखाडो के आयोजक अपने कार्यकर्ताओ को प्रत्येक अखाडो के साथ नियंत्रण हेतु रखेगे तथा पहचान हेतु उन्हे बैजेस प्रदान करेगे। 
अखाडो के लिए विधिवत अनुमति ली जावे
         चल समारोह में धारदार हथियार, घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंधित किए जाने की जानकारी दी गई। अखाड़ों के आयोजकों को विधिवत अनुमति लेने के लिए निर्देशित किया गया। समिति ने आम सहमति से यह तय किया कि छबीना के चल समारोह के अखाडों में केवल खलीफा के पास हथियार रहेगा। छबीना चल समारोह के दौरान पूरे दिवस धार नगर की शराब दुकान बन्द रखी जाने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। छबीना चल समारोह में आवारा जानवरों पर सख्ती से रोक लगाकर और आवारा पशुओं को जिले की दूरस्थ गौशाला में भेजने की कार्यवाही पर चर्चा की गई। मंदिर परिसर में सफाई, चल समारोह के मार्गो की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं छबीने के मार्ग के गड्डों को भरने तथा आवारा पशुओं को पकडने की कार्यवाही के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। विद्युत तारों को ऊंचे करने तथा वृक्षों की टहनिया छॉंटने के लिए एमपीईबी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा अनुरोध किया गया कि उक्त त्यौहारों के दौरान विघुत आपूर्ति निरन्तर रखी जायें। 
20 फीट से अधिक न रखी जावे मटकी की उचाई
           बैठक में जन्माष्टमी त्यौहार के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई तथा सामान्य परिस्थिति में मटकी की अधिकतम ऊचाई 20 फीट तक रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया। मटकी फोड कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से जाल/नेट की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। साथ ही नगर में मटकी फोड कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 1 बजे तक समाप्त होगा। मटकी फोड कार्यक्रम विशेष रूप से मोहन टाकिज, एकता चौपाटी, हटवाडा ,धानमण्डी, राय चौपाठी, पट्ठा चौपाटी, नरसिंह चौपाटी, आनन्द चौपाटी, राजवाडा, नालछा दरवाजा, पीपलीबाजार में आयोजित किये जाने की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय यादव महासभा धार द्वारा प्रतिवर्ष चल समारोह प्रातः 11 बजे सांवरिया सेठ मंदिर प्रागंण त्रिमूर्ति नगर से प्रारंभ होकर लालबाग, मोहन टाकिज, धानमण्डी, आनंद चोपाटी होकर राजवाडा पहुंचेगा एवं राजवाडा पर महाआरती का आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई। 
         बताया गया कि कोई भी मटकी विघुत लाईन से उपर नहीं बांधी जायेंगी। इस संबंध में विद्युत मण्डल के अधिकारियों को शहर में भ्रमण कर उक्त स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये। मटकी फोड कार्यक्रम के दौरान संभावित किसी दुर्घटना के लिए तत्कालिक व्यवस्था हेतु एक एम्बुलेंस पुलिस कन्ट्रोल रूम पर रखी जायेंगी। मटकी फोड़ कार्यक्रम उसी दिन पूरा किया जाएगा, दूसरे दिन कोई भी मटकी फोड़ कार्यक्रम न करें। जिसके लिएं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। 
        जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह तथा पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने का प्रयास किया जावेगा। 
           कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि आगामी त्यौहारों को नगर की गौरवमय परम्परा के अनुरूप शांति, सद्भाव तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाए। साथ ही शांति समिति के सदस्यों से भी अपील की गई है कि वे इन त्यौहारों को शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करे।
            बैठक में अपर कलेक्टर  दिलीप कापसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्धय  सचिन शर्मा तथा  रूपेश द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि  अनन्त अग्रवाल, नगरपालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना, नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया के अलावा  नरेश राजपुरोहित, शरद विजयर्वीय, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. अशोक शास्त्री, श्याम नायक, डॉ. मनोहरसिंह ठाकुर,  भगवानदास मालवीय, अजय ठाकुर,  अरोरा व समिति के अन्य सदस्यगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment