HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 14 August 2018

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद स्व.श्री कछावा के परिवारजनों को सम्मानित किया

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद स्व.श्री कछावा के परिवारजनों को सम्मानित किया 

संजय शर्मा 
हैलो धार  
        धार - कलेक्टर  दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह तथा वन मण्डलाधिकारी  सागर ने आज  धार में स्थित ब्रम्हाकुण्डी में पहुंचकर शहीद स्व.श्री श्यामसिंह कछावा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इन अधिकारियों ने शहीद स्व.श्री श्यामसिंह कछावा के परिवारजनों में पिता श्री धन्नालाल कछावा, माता श्रीमती गुजीबाई कछावा तथा उनकी धर्मपत्नी श्रमती राजूबाई को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। 
          कलेक्टर  सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि इन शहीदों ने अपने साहस और शौर्य को अक्षुण्य बनाए रखते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे देश में आंतरिक सुरक्षा करते हुए शहीद हुए है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। 
         उन्होने कहा कि राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि इन शहीदों के लिए सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। जिससे जिले, प्रदेश तथा देश के नौजवानों को इसकी प्रेरणा मिलेंगी। इन नौजवानों के शहीद होने पर परिवार तथा देश को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति नही हो सकती। श्री सिंह ने कहा कि देश की नई पीढ़ी इन शहीदों के बताए मार्ग पर चले तभी देश आगे बढ़ेंगा।
         श्री सिंह ने शहीद के परिवारजनों से अनुरोध किया कि वे शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित हो। इस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जावेंगी और उनके परिवारजनों तथा आश्रितों को सम्मानित किया जावेगा। कलेक्टर श्री सिंह, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, वन मण्डलाधिकारी श्री सागर ने शहीद  श्यामसिंह कछावा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष  कालीचरण सोनवानिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment