नई नियुक्ति मे उर्जावान चेहरो को अवसर मिलेगा-दत्तीगांव
धर्मेन्द्र अग्निहोत्री
हैलो धार
बदनावर- कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक शनिवार को महाराणा प्रताप मांगलिक भवन मे समिति के विधानसभा प्रभारी हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव की अध्यक्षता की संपन्न हुई। कार्यकर्ताओ ने श्री दत्तीगांव का पुष्पहार से स्वागत किया। दत्तीगांव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी कार्यकर्ताओ को आपसी मतभेद भूलकर पार्टी को मजबूत बनाने मे जुट जाना चाहिए। उन्होंने समिति के कार्यो व रूपरेखा से भी कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। दत्तीगांव ने कहा कि गांव गांव चुनाव अभियान की समिति बनाई जाएगी। जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओ को जोडा जाएगा।
बैठक में सर्वानुमति से विधानसभा क्षेत्र की चुनाव अभियान समिति का गठन भी किया गया। अमित जैन (विक्की) को समिति चेयरमेन मनोनीत किया गया। 10 सदस्यीय कार्यकारिणी में सेवादल के श्याम अंगिहोत्री, जिपं सदस्य गोविंद पाटीदार, पूर्व सरपंच सुनील सांखला, रमेशचंद्र सोनगरा, पूर्व जनपद सदस्य संजय राठौड़, अनिल जैन(केसूर), मेहरबानसिंह पिंजराया, नीतिन नांदेचा, यूसुफ शाह व भंवरलाल नाहर को सम्मिलित किया गया। सभी ने ध्वनिमत से कार्यकारिणी की गठन की स्वीकृति दी। इस अवसर पर श्री दत्तीगांव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर अपनी तैयारी और जिम्मेदारी सुनिश्चित कर ले। कांग्रेस पार्टी एक विशाल परिवार है जो एकजुट होकर दुनिया मे किसी से भी मुकाबला करने में सक्षम है। चुनाव समिति के कार्य निष्पादन हेतु विधानसभा को 9 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। प्रति सप्ताह एक-एक सेक्टर की बैठक ली जाएगी। कांग्रेस के सभी संगठनों में भी अगस्त माह तक नई नियुक्तियां की जाएगी। निष्क्रिय कार्यकर्ताओ की जगह ऊर्जावान चेहरों को अवसर दिया जाएगा। युवाओं को विशेष तरजीह मिलेगी। विधानसभा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़ने की शिकायत पर कहा कि हमारे बूथ लेवल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव, अशोक सोनी, दशरथसिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, दीपक श्रीवास्तव, सुनील सुनेर, अरूणसिंह बेगंदा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, नगर अध्यक्ष सुरेश पटेल, नप अध्यक्ष अभिषेक मोदी, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार, रियाज मोहम्मद कुरैशी, विजयसिंह पँवार, सतीष परमार, दिनेश गिरवाल, आत्माराम जाट, कोकसिंह पँवार, नरेंद्र द्विवेदी, ओमप्रकाश जाट, महेश मुकाती, विक्रम पटेल, राजकुमार यादव, नितिन जाट, निरंजनसिंह पंवार, अनिल भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन मनोज सोलंकी ने किया व आभार कैलाश गुप्ता ने माना।
No comments:
Post a Comment