दिनेश गिरवाल युकां के प्रदेश सचिव नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
धर्मेंद्र अग्निहोत्री
हैलो धार
बदनावर- युवक कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने प्रदेश युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमे युवक कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष दिनेश गिरवाल को युकां प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पूर्व विधायक व मप्र कांग्रेस के महासचिव राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की अनुशंसा एवं युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चैधरी, प्रदेश प्रभारी दिपक चोंटीवाला व प्रदेश उपाध्यक्ष दिपक जोशी की सहमति से की गई। नियुक्ति से कार्यकर्ताओ मे हर्ष है। गिरवाल के प्रदेश सचिव बनने पर बुधवार को दत्तीगांव कार्यालय पर जर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दशरथसिंह पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटेल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजयसिंह पंवार, पार्षद साजिद खान, सतीष परमार, विक्रम पटेल, संजय राठौड, तुलसीराम सोनगरा, चेतनसिंर राठौर कोद, घनश्यामसिंह डोडिया, ईश्वरसिंह धान्याखेडी, दिग्विजय सिंह कानवन, अब्दुलखालिद बादशाह, दिनेश मालवीय, निर्भयसिंह चैहान, भानुप्रतापसिंह पंवार, जितेन्द्र कटारिया, महेन्द्र कटारा, निलेश वैष्णव, दिनेश निनामा, हिरालाल नागरू, श्री मुकाती, निर्देश सोनगरा, बलबहादुरसिंह सक्तावत समेत बडी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता मनोज सोलंकी ने दी।
No comments:
Post a Comment