हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव बदनावर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बने
धर्मेंद्र अग्निहोत्री
हैलो धार
बदनावर- प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की बैठक शनिवार को इंदौर मे समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे धार जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रो के लिए समिति प्रभारी नियुक्त किए गए। बदनावर विधानसभा क्षेत्र मे राजगढ के पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव (छुटटन बना) को चुनाव समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति अभियान समिति के संभागीय प्रभारी सज्जनसिंह वर्मा ने की। हर्षवर्धनसिंह, बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के अनुज है। नियुक्ति से कार्यकर्ताओ मे हर्ष है। यह जानकारी कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता मनोज सोलंकी ने दी।
No comments:
Post a Comment