HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 23 July 2018

भय्यूजी महाराज ट्रस्ट ने उप जेल बदनावर में बंदियों को कम्बल ,एवं धार्मिक साहित्य वितरण किया

भय्यूजी महाराज ट्रस्ट ने उप जेल बदनावर में बंदियों को कम्बल ,एवं धार्मिक साहित्य वितरण किया

जेल में कभी भी कैदी नहीं अतिथि बनकर आने जैसा काम करना चाहिए - चाचू बना राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त 
अगर जेल आओ तो देश के लिए जैसे महान क्रंतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद गये थे-  मनोज सोमानी
धर्मेंद्र अग्निहोत्री 
हैलो धार 
        बदनावर - महान क्रंतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर भय्यूजी महाराज ट्रस्ट ने उप जेल बदनावर में बंदियों को कम्बल ,एवं धार्मिक साहित्य वितरण किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण मध्यप्रदेश शासन भोपाल  महेंद्र सिंह चाचू बना( राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ),अतिथि भाजपा जिला महामंत्री  मनोज सोमानी, अध्यक्षता अनुविभागिय अधिकारी प्रताप सिह जी चौहान (एस डी एम ),विशेष अतिथि प्रकल्प जिला समन्वयक  संजय शर्मा ,पर्यावरण विद डॉ अमृत पाटीदार ,जेलर  कमल पलासिया,धार विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा,जिला पंचायत सद्स्य परमांनद पाटीदार ,नवीन चौहान अन्त्योदय समीती सदस्य,पत्रकार धर्मेंद्र अग्निहोत्री  मंचासीन थे। 
       सर्व प्रथम अमर शहीद आजाद की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई स्वागत भाषण पर्यावरण विद डॉ अमृत पाटीदार ने दिया ,मुख्य अतिथि चाचू बना ने अपने उद्बोधन में कहा की जेल में कभी भी कैदी नहीं अतिथि बनकर आने जैसा काम करना चाहिए हमें अपने जीवन में कोई भी ऐसे कार्य नहीं करे की हमें पछताना पड़े और हम सज़ा के हकदार बने ,जिला महामंत्री सोमानी ने कहा की अगर जेल आओ तो देश के लिए जैसे महान क्रंतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद गये थे अपने पुरे परिवार को गर्व हो  ,यहा पर भय्यूजी महाराज ट्रस्ट द्वारा धार्मिक साहित्य वितरण किया जा रहा उसे पढ़कर अपने जीवन में उच्य विचार लाये 
        ,जिला समन्वयक संजय शर्मा ने बताया की पूज्य भय्यूजी महाराज की प्रेरणा सेसूर्योदय परिवार इंदौर द्वारा बंदी पुनर्वसन योजना अंतर्गत जेल में बंदी ग्रहियो को निःशुल्क कंप्यूटर ,कम्बल ,साड़ी ,एवं धार्मिक साहित्य मध्यप्रदेश में अब तक 30 जेलों में वितरण किया जा चूका है। 
जेल में पौधरोपण भी किया

      महान क्रंतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर जेल में पौधरोपण किया गया 
कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सद्स्य परमांनद पाटीदार ,नवीन चौहान अन्त्योदय समीती सदस्य,पत्रकार धर्मेंद्र अग्निहोत्री सहित जेल अधिकारी उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment